भोपाल के दवा बाजार में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने छापेमारी, प्रतिबंधित कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और ANF की 80 बॉटल्स की जब्त

भोपाल के दवा बाजार में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने छापेमारी, प्रतिबंधित कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और ANF की 80 बॉटल्स की जब्त

भोपाल के दवा बाजार में मंगलवार को फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने छापेमारी की है। सरकार ने जिन दो कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया है। FDA की टीम ने दवा दुकानों पर पहुंचकर इन कफ सिरप की बोतलें खोजकर जब्त कीं। FDA की टीम ने सैंपल के लिए 10 बोतल को सील किया और बाकी 80 बोतल को भी जब्त कर लिया। कफ सिरप री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर में खतरनाक केमिक डायएथिलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा पाई मिली थी। जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित कफ सिरप री-लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर में यह खतरनाक केमिकल पाया गया है। मध्यप्रदेश फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच रिपोर्ट में इन दवाओं को अमानक घोषित किया गया था। अब तक 19 सैंपल्स की जांच में तीन कफ सिरप फेल हो चुके हैं।

फेल हो चुके तीन कफ सिरप

1- कोल्ड्रिफ कफ सिरप – तमिलनाडु में निर्मित

2- री लाइफ सिरप – गुजरात निर्मित

3- रेस्पिफ्रेस टीआर – गुजरात निर्मित

मंगलवार को FDA की टीम ने इन सभी दुकानों का निरीक्षण किया। जिन दुकानों का निरीक्षण हुआ। इनमें से तीन दुकानों से सैंपल इकट्ठे किए गए। वहीं, दो दुकानों ने दावा किया कि जैसे ही उन्हें प्रतिबंध की जानकारी मिली, उन्होंने संबंधित बैच की सारी बोतलें वापस कंपनी को लौटा दीं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *