मासूम बेटे को दीवार पर पटककर पिता ने ली जान, खुद को कुल्हाड़ी से काटा, फैली सनसनी; जानें मामला

मासूम बेटे को दीवार पर पटककर पिता ने ली जान, खुद को कुल्हाड़ी से काटा, फैली सनसनी; जानें मामला

खैरथल जिले के तिजारा कस्बे में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया। यहां एक पिता ने अपने ही दो वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार वारदात रामनगर गांव की है। मृतक बच्चे अरहान का पिता शाजिद गुस्सैल और हिंसक स्वभाव का व्यक्ति है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शाजिद ने गुस्से में आकर अपने बेटे को कमरे में बंद कर दिया और उसके सिर को कई बार दीवार से दे मारा। इस निर्मम हमले से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शाजिद ने कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर लिया और लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

गंभीर हालत में जयपुर रेफर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शाजिद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल वह उपचाराधीन है। पुलिस का कहना है कि शाजिद से पूछताछ उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद ही की जा सकेगी, जिससे हत्या की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी

गुस्सैल स्वभाव के लिए कुख्यात था आरोपी
पड़ोसियों और ग्रामीणों ने बताया कि शाजिद का स्वभाव पहले से ही उग्र था। कहा जा रहा है कि वह मामूली बातों पर भी हिंसक हो जाता था। कुछ समय पहले उसने एक व्यक्ति को छोटी सी कहासुनी में गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके गुस्से के कारण परिवारजन और पड़ोसी उससे दूरी बनाए रखते थे।मासूम अरहान की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग स्तब्ध हैं कि एक पिता अपने ही बेटे की इतनी बेरहमी से जान कैसे ले सकता है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस-BJP पर लगाए मिलीभगत के आरोप, पंचायत और छात्र संघ चुनावों के मुद्दे उठाए

जोधपुर नगर-निगम दक्षिण के गरबा में आधार कार्ड दिखाना जरूरी:29 और 30 सितंबर को गांधी मैदान में निशुल्क डांडिया उत्सव का आयोजन होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *