जयपुर में डंपर ने तीन लोगों को कुचला, 2 की मौत; शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग में जलते रहे शव

जयपुर में डंपर ने तीन लोगों को कुचला, 2 की मौत; शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग में जलते रहे शव

जयपुर के आमेर थाना इलाके में गुरुवार रात को एक तेज रफ्तार से आ रहे नांगल मोड़ की तरफ से आ रहे डंपर ने तीन लोगों को कुचल दिया. पत्थरों से भरे डंपर ने शिव कुंडा की तलाई के पास सड़क किनारे लोगों को कुचला और बिजली की ट्रांसफार्मर से टकरा गया. हादसे के बाद शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. डंपर चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. आग में दोनों मृतकों के शरीर का काफी हिस्सा जल गया.

आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया. एक मृतक का शव हाईवे पर रखकर लोग धरने पर बैठ गए. लोगों ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों को दिलवाने की मांग. देर रात विभिन्न मांगों पर सहमति बनी. करीब रात 1:30 बजे धरना समाप्त होने के बाद यातायात सुचारू हुआ

लोगों ने आक्रोशित होकर हाईवे किया जाम

आमेर एसडीएम बजरंग लाल स्वामी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि शिवकुंडा की तलाई के पास नटाटा रोड पर एक डंपर ने कुछ लोगों को कुचल दिया है. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. 32 वर्षीय शंकर लाल सैनी और 40 वर्षीय ओमप्रकाश सैनी की मौत हो गई. 40 वर्षीय सोहन लाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर हाईवे पर जाम कर दिया.

करीब 4 घंटे समझाइश इसके लिए वार्ता की गई. प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच सहमति बनने के बाद धरना समाप्त किया गया. सात बिंदुओं पर समझौता हुआ है. धरना समाप्त करके मृतक के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया. एक मृतक और गंभीर घायल को हादसे के बाद पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था.

तेज रफ्तार पर लगे रोक

आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ने बताया कि जहां पर आवश्यकता है, वहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए कहा गया है. ओवरलोड डंपर को रोकने के लिए लोगों ने प्रशासन से कहा है. मृतकों और घायल को सरकारी सहायता के अलावा जन सहयोग से भी आर्थिक सहायता दी जाएगी

यह भी पढ़ें- ISI जासूस हनीफ खान को 4 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के राज बेचने का लगा गंभीर आरोप

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *