विकसित भारत युवा संसद 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न, लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, आज का युवा, पारख

विकसित भारत युवा संसद 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न, लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, आज का युवा, पारख
पाली, 27 फरवरी। राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली में शुक्रवार को खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित “विकसित भारत युवा संसद 2026” की जिला स्तरीय प्रतियोगिता अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और राष्ट्रीय दायित्वबोध की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने अपने प्रेरक उद्बोधन में संवैधानिक मूल्यों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल एक प्रणाली नहीं बल्कि जन-जन की सहभागिता से सशक्त होने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने संसदीय कार्यवाही की गरिमा, संविधान की सर्वोच्चता तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।
May be an image of text
विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति नगर परिषद महेंद्र बोहरा ने युवाओं को समय प्रबंधन, पुरुषार्थ एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर बल देते हुए राष्ट्रहित में पूर्ण निष्ठा से दायित्व निर्वहन का आह्वान किया। महेंद्र सिंह मेहता ने युवाओं को संस्कारयुक्त उच्च शिक्षा ग्रहण करने एवं अभिभावकों का सम्मान करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने की। आयोजन के संयोजक डॉ. श्रवण सिंह राजपुरोहित रहे तथा जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. महेंद्र कुमार की विशेष उपस्थिति रही।
May be an image of one or more people, dais and text that says 'ससद 2026 आपातकाल के 50 साल: भारतीय लोकतंत्रक के लिए सीखा 50 Years of Emergency Lessons for Indian Democracy राजकीयबाॉगड़ बॉगड रनातकोत्तर महाविद्यालय, पाली मेरा युवा भारत, पाली सौजन्य- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार बालपरम्परा बाল परम्परा अध्यक्ष विशिष्ट विशष्टअतिथि अतिथि'
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे सभागार में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभावना का वातावरण निर्मित हुआ। जिले के कुल 15 प्रतिभागियों ने “आपातकाल के पचास वर्ष: लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली एवं तार्किक शैली में प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संवैधानिक मूल्यों की महत्ता तथा लोकतंत्र की रक्षा में युवाओं की भूमिका पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत किया।
पाँच सदस्यीय निर्णायक मंडल में महेंद्र बोहरा (पूर्व सभापति नगर परिषद पाली), गौतमचंद (सेवानिवृत्त प्रोफेसर), डॉ. वैभव भंडारी (सामाजिक कार्यकर्ता, स्वावलंबन फाउंडेशन), डॉ. सोहनलाल गोसाईं (राजकीय महाविद्यालय, अजमेर) एवं डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी (सहायक आचार्य, राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली) शामिल रहे।
प्रतियोगिता परिणाम
प्रथम स्थान – डिम्पल प्रजापत, द्वितीय स्थान – दिव्या डागा, तृतीय स्थान – रामराज राजपुरोहित, तृतीय स्थान – भावाराम, चतुर्थ स्थान – मनीष सोमानी रहे। ये पाँचों प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त रहा। यह आयोजन न केवल युवाओं की वक्तृत्व प्रतिभा का मंच बना, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। अंत में जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *