सीएम भजनलाल अचानक ही पहुंच गए सचिवालय की लाईब्रेरी बिल्डिंग, ऑपरेटर की तरह कॉल सेंटर में बैठकर नागरिकों से किया संवाद, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

सीएम भजनलाल अचानक ही पहुंच गए सचिवालय की लाईब्रेरी बिल्डिंग, ऑपरेटर की तरह कॉल सेंटर में बैठकर नागरिकों से किया संवाद, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक बार फिर अचानक सचिवालय परिसर में लाईब्रेरी बिल्डिंग 181 हेल्पलाइन केंद्र 181 पहुंचे और आम ऑपरेटर की तरह कॉल सेंटर में बैठकर नागरिकों से संवाद किया मुख्यमंत्री ने खुद हेल्पलाइन के फोन पर आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए. बता दें, दिसंबर में जब उन्होंने हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया था तो इसकी खूब चर्चा हुई थी

Image

मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन केन्द्र में शिकायतों के पंजीकरण से लेकर निस्तारण तक की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया. उन्होंने यह भी देखा कि कॉल आने के बाद किस तरह शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचती है और समाधान की निगरानी कैसे की जाती है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के परिवादियों से सीधे बातचीत कर उनकी दिक्कतें समझीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का समयबद्ध, निस्तारण किया जाए

Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को केवल फाइल निस्तारण तक सीमित न रखा जाए बल्कि जमीन पर उसका असर दिखना चाहिए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परिवादी की समस्या को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसे यह भरोसा दिया जाए कि सरकार उसकी समस्या के समाधान के लिए गंभीर है

Image

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के तकनीकी ढांचे, कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम और शिकायतों की मॉनिटरिंग व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर सुधार जरूरी है

दरअसल राजस्थान संपर्क पोर्टल सरकार और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है. जनता की समस्याएं इसी माध्यम से सीधे सरकार तक पहुंचती हैं राजस्थान संपर्क पोर्टल की चार जनवरी 2026 की अपडेट के अनुसार पिछले साल 6896 नई शिकायतें दर्ज हुईं जबकि 7668 शिकायतों का निस्तारण किया गया. जिला स्तर पर शिकायत निस्तारण में जयपुर जिला प्रदेश में शीर्ष पर रहा जहां 815 शिकायतों का समाधान किया गया. विभागीय स्तर पर लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सबसे आगे रहा, जहां 937 शिकायतों का निस्तारण हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *