धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, कहा- ‘यही हमारा एकमात्र एजेंडा’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, कहा- ‘यही हमारा एकमात्र एजेंडा’

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उसका एकमात्र एजेंडा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। संगठन का आरोप है कि देश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए शिक्षा मंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

CJP की ओर से जारी बयान में कहा गया, “हमारा एकमात्र एजेंडा है—भारत की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। किसी भी भ्रामक रणनीति के झांसे में न आएं।”

संगठन ने दावा किया कि आंदोलन के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विभिन्न तरह की रणनीतियां अपनाई जा रही हैं, लेकिन छात्र और युवा अपने उद्देश्य से पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी ने समर्थकों से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को मजबूती से उठाते रहें।

जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच CJP का यह बयान आंदोलन की दिशा और मांगों को लेकर एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *