मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर पत्नी के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर पत्नी के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर पत्नी के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की. उन्होंने गौ सेवा और आराधना को भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा बताते हुए प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-जन के कल्याण की मंगलकामना की. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि सर्वसुखदायिनी गौ माता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक गौ माता के विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-जन के कल्याण की प्रार्थना की

Image

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज मांग्यावास गोशाला पहुंचेंगे. वहां भी परंपरागत रूप से गौ पूजा करेंगे और गोशाला में चल रहे गौसेवा कार्यों का अवलोकन भी करेंगे.कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे. मुख्यमंत्री गोपाष्टमी के इस पावन अवसर पर केसर अर्पण कर गौ माता की आराधना करेंगे और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे

Image

कार्त‍िक महीने की शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी त‍िथ‍ि पर गोपाष्‍टमी मनाया जा रहा है. गोपाष्‍टमी पर भगवान श्रीकृष्‍ण और गौमाता की पूजा का व‍िशेष महत्‍व है. रवि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें पूजा करने से अक्षय पुण्य और आरोग्यता प्राप्त होती है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *