“जो मेरा शक था वही हुआ; दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत

“जो मेरा शक था वही हुआ; दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत

इलेक्शन कमीशन के चुनावी रुझानों के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा, “जो मेरा शक था वही हुआ. 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े उसमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बड़ा दिए गए. अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्प संख्यक वर्ग के कटे. उस पर EVM पर तो शंका बनी हुई है. कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैली व जनसभा का. विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में इलेक्शन कमीशन के डेटा के मुताबिक, बीजेपी 83 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बन रही है. वहीं, नीतीश कुमार की जेडीयू 79 सीटों पर आगे है. तेजस्वी यादव की आरजेडी ने 32 सीटों पर बढ़त बनाई है और चिराग पासवान की LJPR 22 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस और CMPIML को 6-6 सीटों पर बढ़त मिली हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *