‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू का कमाल, ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग और मजबूत कहानी वाला

‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज,  बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू का कमाल, ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग और मजबूत कहानी वाला

फरवरी में रिलीज होने वाली एक फिल्म ‘अस्सी’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है. ये ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग और मजबूत कहानी वाला नजर आ रहा है, जिसे देख लगता है कि ये फिल्म भी ‘मर्दानी 3’ का टफ कॉम्पिटीशन साबित हो सकती है इस ट्रेलर की एक टैगलाइन है ‘उस रात वो घर नहीं पहंची’, इसी से समझ में आता है कि ये कहानी क्या होगी. ट्रेलर एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें तापसी एक वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म में तापसी एक रेप विक्टिम को न्याय दिलाने की कोशिश करने में लगी हैं

तापसी पन्नू की ASSI दमदार इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा, रिलीज हुआ फिल्म  का ट्रेलर - Dainik Savera Times

कहानी?
ट्रेलर से समझ आता है कि ये एक रेप विक्टिम की कहानी है, जो रात में अपने घर आ रही होती है और उसे रास्ते में कुछ लोग गाड़ी में ले जाते हैं और रेप कर फेंक देते हैं. इसके बाद शुरू होता है कोर्टरूम ड्रामा जो हर किसी के दिमाग के पुर्जे हिला सकता है. ये फिल्म समाज के एक अनछुए पहलू को छुएगी जिसमें रेप केस को किस तरह से कोर्ट में डिसमिस कर दिया है, यहां तक कि कई केस तो दर्ज भी नहीं होते हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि तापसी अपनी क्लाइंट या कहें कि एक रेप विक्टिम को इंसाफ दिलवा पाएंगी या नहीं!

ये फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में तापसी के अलावा जीशान अय्युब खान, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, रेवती और कानी कुसृति अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर देखने में ही बड़ा धांसू और कमाल का लग रहा है. ऐसे में फैंस के बीच भी इसका क्रेज काफी नजर आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *