जैसलमेर बस अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे एक और युवक की मौत, मृतकों की संख्या 26 पहुंच गई

जैसलमेर बस अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे एक और युवक की मौत, मृतकों की संख्या 26 पहुंच गई

जैसलमेर के पास बीते रविवार (14 अक्तूबर) जोधपुर हाईवे पर हुए बस अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर करके रख दिया. इस भीषण बस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे एक और व्यक्ति की जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई है. इस तरह भीषण बस अग्निकांड में अब तक कुल 26 लोगों की जान चली गई है, जबकि 6 घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं

जानकारी के अनुसार, लाठी गांव के निवासी युवक ओमाराम (22) ने जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अस्पताल अधीक्षक फतेह सिंह भाटी ने बताया कि ओमाराम की मौत के साथ मृतकों की संख्या 26 पहुंच गई है. अस्पताल अधीक्षक के अनुसार, ओमाराम का जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर हुए बस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे गए थे और उनकी हालत गंभीर थी

Mahatma Gandhi Hospital, Jalori Bari, Jodhpur - Contact No., Photos,  Doctors List, Appointment

आज ओमाराम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि अभी भी अस्पताल में 6 लोगों का इलाज चल रहा है. बता दें कि इस भीषण हादसे में 19 लोग बस के अंदर जिदा जल गए थे, जिनके शव की पहचान डीएनए जांच से हुई. हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 16 लोगों को जोधपुर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था. जिनमें अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है

पुलिस ने बस मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एसआईटी जांच कर रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे के बाद जैसलमेर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और प्रत्येक मृतक को 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद की घोषणा की थी. वहीं, पीएम मोदी ने भी PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से मृतक परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *