जोधपुर में करंट लगने से ट्रक खलासी की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

जोधपुर में करंट लगने से ट्रक खलासी की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

जोधपुर-सुनिल देवन्दा। झालामंड क्षेत्र स्थित खेता नगर आदित्य पब्लिक स्कूल के पास 11 के० वी० एवं एल०टी० विद्युत लाइन लंबे समय से अत्यंत नीचे झूल रही थी जिसकी ऊंचाई जमीन से लगभग 6 से 7 फीट ही रह गई थी। स्थानीय पार्षद मुमल दशरथ प्रजापत ने बताया कि क्षेत्र के नागरिकों द्वारा कई बार संबंधित विद्युत विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समय पर उचित कार्यवाही नहीं होने के कारण आज दोपहर पश्चात एक अत्यंत दुखद एवं दर्दनाक हादसा घटित हो गया।

दशरथ प्रजापत ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक सह चालक सलीम खान सुपुत्र सादिक खान निवासी गंगाणा जोधपुर अपने वाहन के साथ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नीचे झूल रही 11 के०वी० विद्युत लाइन की चपेट में उनका सहचालक सलीम खान गंभीर रूप से करंट की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय समाजसेवी उगमराज प्रजापत, भीमराज प्रजापत एवं धनराज प्रजापत द्वारा गंभीर रूप से घायल सलीम खान को तत्काल नजदीकी अस्पताल जोधपुर एम्स पहुंचाया गया जहां उपचाराधीन है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। इस गंभीर लापरवाही के विरोध में आज खेता नगर वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष भींवराज प्रजापत, स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि दशरथ बनावड़िया, पुखराज बनायड़िया के नेतृत्व में खेता नगर ढण्ड में धरना एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना स्थल पर क्षेत्रीय नागरिकों सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही, पीड़ित परिवार को सहायता देने, विद्युत विभाग के एईएन एवं जेईएन झालामण्ड, लाईन मैन को निलम्बित करने की मांग कर की।

ये रहे उपस्थित….

इस दौरान जोधपुर शहर पुर्व विधायक श्रीमती मनीषा पंवार, दीपक सिंह पंवार, पुर्व पार्षद परसराम प्रजापत, काग्रेस शास्त्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास विश्नोई, झालामण्ड मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित, किशोर कुमार-सामूहिक विवाह अध्यक्ष, ओमाराम, सम्पतलाल, सज्जन, छगनलाल, चेतन प्रजापत महेश प्रजापत, मनोहर प्रजापत, शाहिल शर्मा, सुखाराम, अशोक मोरवाल, मालाराम बनावडिया, मनीष, नैनाराम, गोविन्दराम, सुमेरराम्, शैतानराम, प्रकाश इत्यादि भी मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हादसे के प्रति मौके पर ही आकोश प्रकट किया इसके साथ ही डिस्कॉम अधिकारियों में एसई-सिटी गायड सिंह राठौड़, एक्सईएन हरिश देवपाल, एईएन गौतम धारीवाल एवं जेईएन शौरभ बिश्नोई, पुलिस प्रशासन में एसीपी बोरानाडा-नरेन्द्रसिंह, एवं पुलिस थाना कुडी के थानाधिकारी तेजकरण परिहार, एआई सहदेव, एएसआई भंवर लाल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी घटनास्थल एवं धरना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता एवं उचित मुआवजा व परिवार के सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन प्रदान किया।

खेतानगर वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी एवं स्थानीय नागरिकों ने मांग की हैं कि

  • पूरे क्षेत्र में झूल रही 11 केवी एवं एलटी साइनों का तत्काल सर्वे करवाया जाए।
  • जिग्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही कर एईएन गौतम धारीवाल एवं जेईएन-शौरभविश्नोई एवं झालामण्ड बिजलीघर के लाईनगैनों का निलम्बित किया जाए।
  • सहचालक गंभीर घायल सलीम खान के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा, एवं आश्रित को रोजगार दिया जाए
  • भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जाए।

सोसाइटी अध्यक्ष भीवराज प्रजापत, पुखराज बनावड़िया ने कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। यदि समय रहते विद्युत लाइनों को व्यवस्थित किया जाता तो दो परिवारो को चलाने वाला सहारा आज गंभीर घायल नहीं होता। आज धरने में चन्द्रप्रकाश, विरेन्द्र, जवानकुमार, पिन्टु कुमार सुनिल बनावड़िया, श्यामलाल बनावड़िय, दानाराम, किशोर कुमार-सामूहिक विवाह अध्यक्ष, श्रीयादे धाग अध्यक्ष दयालराम प्रजापत सहित क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो खेतानगर वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी एवं स्थानीय नागरिक जन आंदोलन को और व्यापक रूप से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *