DNT समाज के सम्मेलन में जा रही जुगाड़ गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा, 65 साल के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, हाईवे पर बैठे लोग; 5 किमी लंबा जाम

DNT समाज के सम्मेलन में जा रही जुगाड़ गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा, 65 साल के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, हाईवे पर बैठे लोग; 5 किमी लंबा जाम

अलवर जिले में रविवार को जुगाड़ पलटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग धरने पर बैठ गए हैं. इससे सड़क पर करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया है

जानकारी के मुताबिक, हादसा अकबरपुर थाना क्षेत्र नटनी का बारा के पास आज दोपहर में हुआ है. जुगाड़ गाड़ी में सवार सभी लोग नटनी का बारा व आसपास के इलाकों से भर्तृहरि धाम में आयोजित डीएनटी समाज के महासंगम में शामिल होने जा रहे थे. जब जुगाड़ गाड़ी नटनी का बारा से आगे बढ़ते ही अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे नीचे उतर गई और पलट गई

लोगों का आरोप है कि किसी अज्ञात वाहन ने गाड़ी में टक्कर मार दी है. इस हादसे में 65 साल के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए.

गुस्साए लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया. घटना के बाद लोग मौके पर ही सड़क पर पत्थर डालकर धरने पर बैठ गए. इससे अलवर- जयपुर रोड पर करीब 5 किलोमीटर जाम लग गया.फिलहाल पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाइश करने में जुटा हुआ है. घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *