कबाड़ी के दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, जयपुर के झोटवाड़ा इलाके का मामला

कबाड़ी के दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, जयपुर के झोटवाड़ा इलाके का मामला

जयपुर में एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि आग काफी भीषण है और यह धीरे-धीरे विकराल रूप ले रही है. आग की घटना की सूचना मिलते ही जहां फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर राहत का काम शुरू किया है. वहीं लोगों को इस इलाके से हटाया जा रहा है. आग इतनी भीषण है कि कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है. वहीं भीषण आग को देखते हुए इलाके की बिजली कट कर दी गई है. वहीं अब तक आग से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. जबकि इस आग के लगने का कारण भी साफ नहीं हो पाया है

Jhotwara Scrap Shop Fire | Jaipur Blaze Update | Fire Brigade Arrives

पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में भी जुट गई है. आस-पास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है. हालांकि पहले आग बुझाने को लेकर काम किया जा रहा है. आग की वजह से पूरे इलाके में काला धुआं भर गया है. इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई है और कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो गया है. पुलिस लोगों को उस ओर जाने से रोक रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *