Himachal Bus Accident; हिमाचल के सिरमौर जिले में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत

Himachal Bus Accident; हिमाचल के सिरमौर जिले में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक यात्री निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस बस हादसे में अभी तक करीब नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। स्थानीय लोग हादसे में घायलों को बाहर सड़क तक लेकर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीखों पुकार मची है।

Image

हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं, बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ये बस कुपवी से शिमला जा रही थी। जो हरिपुरधार के पास खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे।

Image

सिरमौर के एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *