सुमेरपुर केंद्रीय बस स्टैंड की सड़क बनी गड्ढों का जाल, हर दिन हजारों यात्रियों की परीक्षा

सुमेरपुर केंद्रीय बस स्टैंड की सड़क बनी गड्ढों का जाल, हर दिन हजारों यात्रियों की परीक्षा

सुमेरपुर। शहर के सबसे व्यस्त स्थानों में शामिल केंद्रीय बस स्टैंड के बाहर सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी से भर गए हैं, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा लगातार बना रहता है। यह मार्ग प्रतिदिन हजारों यात्रियों, बसों, निजी वाहनों और स्थानीय लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार है, लेकिन सड़क की हालत देखकर बाहर से आने वाले लोगों के सामने शहर की खराब तस्वीर पेश होती है। कई बार शिकायतों के बावजूद सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं हो सकी।

लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से मांग की है कि बरसात के दौरान अस्थायी पैचवर्क के बजाय सड़क का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *