रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जज व्यवहार के विरोध में वकीलों जांच की मांग ,कल हड़ताल का ऐलान

रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जज व्यवहार के विरोध में वकीलों जांच की मांग ,कल हड़ताल का ऐलान

रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच हुए विवाद का मामला गरमा गया है, जज से विवाद के बाद दिल्ली की सभी जिला अदालत के वकील कल हड़ताल पर रहेंगे. वकीलों ने जिला जज के खिलाफ जांच की माँग की है. वकील और जज के बीच हुई तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हालांकि, रोहिणी कोर्ट के वायरल वीडियो वाले जज का कोर्ट से ट्रांसफर हो गया है.

दरअसल, यह पूरा विवाद दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज और वकीलों के बीच विवाद से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, अदालत की कोर्ट नंबर 212 में अतिरिक्त जिला जज (ADJ) श्री राकेश सिंह और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बीच सुनवाई के दौरान बहस हो गई थी

क्या है पूरा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि यह विवाद सुनवाई के दौरान किसी मुद्दे पर बहस के साथ शुरू हुआ था. सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कोर्ट में सभी वकील खड़े हैं. वहीं एक जज और  वकील के बीच तेज आवाज में बहस हो रही है. जज और वकील के बीच विवाद इतना बढ़ा की कोर्ट कर्मचारियों को बीच-बचाव करने आना पड़ा. वहीं इस मामले ने न्यायपालिका की गरिमा और कोर्टरूम अनुशासन पर प्रश्न खड़े कर दिए है.

बार एसोसिएशन ने जज के व्यवहार पर जताया विरोध

रोहिणी कोर्ट परिसर हुई इस घटना के बाद दिल्ली की सभी जिला न्यायालय बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने आपात बैठक बुलाई और पूरे मामले पर कड़ा विरोध दर्ज किया. बार एसोसिएशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जज का यह व्यवहार न्यायिक गरिमा के अनुरूप नहीं था. फिलहाल अब खबर यह है कि दिल्ली भर के तमाम वकील जज के खिलाफ की जांच मांग को लेकर कल हड़ताल का ऐलान किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *