शिवगंज जनसुनवाई में जिला कलेक्टर सख्त, अस्पताल, जवाई पुल और अवैध निर्माणों पर दिए निर्देश

शिवगंज जनसुनवाई में जिला कलेक्टर सख्त, अस्पताल, जवाई पुल और अवैध निर्माणों पर दिए निर्देश

शिवगंज में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द राहत देने के निर्देश दिए। पंचायत समिति परिसर में आयोजित इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

May be an image of one or more people, people studying, hospital and text that says "मटल जन सेवा शिविर पंचायत समिति, पंचायतसमिति,शिवगं,शिर्ोही शिवगंज,सिरोही शिवगंज"

विभिन्न आबादी भूमि से जुड़े मामलों

जनसुनवाई में केसरपुरा, बड़गांव सहित विभिन्न आबादी भूमि से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने भूमि विवाद, कब्जों और रिकॉर्ड संबंधी समस्याएं रखीं, जिस पर जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली समस्याएं भी जनसुनवाई का मुख्य मुद्दा रहीं। लोगों ने लगातार हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज और खराब व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल जांच कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए।

No photo description available.

इसी दौरान शिवगंज शहर में बढ़ रहे अवैध निर्माणों का मुद्दा भी उठा। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासन को अवैध निर्माणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा ऐसे निर्माणों को तत्काल रोकने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल शिवगंज का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को दिए।

May be an image of one or more people and people studying

इसके अलावा जिला कलेक्टर ने शिवगंज स्थित गौण सब्जी मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं निर्माणाधीन जवाई पुल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान लोगों को ऑनलाइन शिकायत एवं आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई ताकि आमजन घर बैठे अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा सकें।

पत्रकारों ने सवाल पूछा तो जिला कलेक्टर

वहीं पिछले दिनों शिवगंज में गौ माता का सिर कटने की घटना को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो जिला कलेक्टर का जवाब सुनकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। कलेक्टर ने कहा कि “यह मामला जनसुनवाई का विषय नहीं है।” इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर चर्चा का माहौल बन गया।

जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। जनता ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द समस्याओं का समाधान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *