उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई. राय अचानक कार्यक्रम के दौरान बेहोश गए. उन्हें ज्यादा बेचैनी और दर्द की शिकायत के बाद तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहां अजय राय डॉक्टर्स की टीम निगरानी में हैं. उनका इमरजेंसी में इलाज जारी है.
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि अगर आज कोई बीजेपी के खिलाफ लड़ रहा है, तो वह कांग्रेस परिवार ही है, चाहे एक शिक्षक के तौर पर, एक डॉक्टर के तौर पर, या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से, लेकिन यह लड़ाई जारी है और जारी रहेगी
.
(ये खबर अपडेट की जा रही है.)








