जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की 65 टीमों ने 412 जगहों पर छापेमारी, 88 फरार वांटेंड गिरफ्तार, 18 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम के डोडे जब्त

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की 65 टीमों ने 412 जगहों पर छापेमारी, 88 फरार वांटेंड गिरफ्तार, 18 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम के डोडे जब्त

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की 65 टीमों ने 412 जगहों पर छापेमारी की। 88 फरार वांटेंड बदमाशों को गिरफ्तार किया। झांवर पुलिस स्टेशन की टीम ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी (NDPS एक्ट के तहत) में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास 18 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम के डोडे जब्त किए। यह एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने बताया- क्राइम कंट्रोल और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए डीसीपी (जिला पूर्व) मनीष कुमार चौधरी और डीसीपी (जिला पश्चिम) कमल शेखावत के सुपरविजन में यह विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला पूर्व एवं पश्चिम के 404 अधिकारियों व जवानों की 65 टीमों ने भाग लिया।

इस सघन तलाशी अभियान में एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में एजीटीएफ (AGTF) के 30 अधिकारियों व जवानों तथा ईआरटी (ERT) के 90 जवानों ने जोधपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही की।

अभियान के तहत कुल 88 फरार, इनामी और वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 52 आरोपी स्थाई वारंटी और उद्घोषित अपराधी हैं, जबकि दो हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। इसके अलावा 33 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।

लूणी थाना पुलिस ने एक गैंग के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि, देवनगर थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया, वहीं एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अवैध हथियार (आर्म्स एक्ट) के तहत कार्यवाही करते हुए 19 जिंदा कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद कर प्रकरण दर्ज किया है।

18 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद

एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत झंवर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही की है। एसीपी (वृत्त बोरानाडा) आनन्दसिह राजपुरोहित के सुपरविजन में झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह की टीम ने 23 अप्रैल की देर रात करीब 11 बजे लुणावास खारा स्थित विष्णु की ढाणी में किशनाराम बिश्नोई के घर दबिश दी।

आरोपी साला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने किशनाराम के घर से उसके साले के कब्जे से 18.675 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ रखने के आरोप में मामला दर्ज कर जोधपुर पश्चिम के नैणासर कागनाडा (लूणी) निवासी अशोक बिश्नोई (23) पुत्र बाबुलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *