जोधपुर में 24 घंटे में चार युवतियां लापता: अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही मामलों की जांच

जोधपुर में 24 घंटे में चार युवतियां लापता: अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही मामलों की जांच

जोधपुर कमिश्नरेट में चार युवतियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। इस संबंध में युवतियों के परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सूरसागर थाने में थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया- मेरी बेटी घर से गुरुवार को बिना बताए कहीं चली गई, इसके बाद वापस नहीं लौटी। इसके बारे में आस पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हेड कांस्टेबल सेणीदान को जांच सौंपी है।

दो मामले बनाड़ थाने में सामने आए हैं। थाना इलाके में रहने वाली एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया- 18 वर्षीय बहन गुरुवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई। वहीं, दूसरी रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया- 23 वर्षीय पुत्री घर से कहीं चली गई। जिसका पता नहीं लग पाया है।

चौथा मामला माता के थान थाने का है। थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया- मेरे भाई की 23 वर्ष की लड़की घर से कहीं चली गई। इसके आसपास में तलाश करने पर भी पता नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल हनुमान राम को सौंपी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *