एनएसयूआई के छात्रों ने कुलगुरु अल्पना कटेजा की गाड़ी का किया घेराव, RSS की यूनिफॉर्म देने लगे छात्र, RU में हाई वॉल्टेज ड्रामा

एनएसयूआई के छात्रों ने कुलगुरु अल्पना कटेजा की गाड़ी का किया घेराव, RSS की यूनिफॉर्म देने लगे छात्र, RU में हाई वॉल्टेज ड्रामा

राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) में एक बार फिर छात्रों का हंगामा देखने को मिला. एनएसयूआई के छात्रों ने कुलगुरु अल्पना कटेजा की गाड़ी का घेराव किया. उन्होंने कुलगुरु को आरएसएस की यूनिफॉर्म भेंट करने की कोशिश की. छात्रों ने कुलगुरु पर आरएसएस और एबीवीपी का पक्ष लेने का आरोप लगाया. इस मामले में विरोध जताते हुए एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी ने अन्य सदस्यों के साथ विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान कुलगुरु की गाड़ी के सामने आकर घेराव करने की कोशिश की.

चैंबर के बाहर विरोध-प्रदर्शन

इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी का आरोप है कि कुलपति कैंपस में लगातार RSS और ABVP के कार्यक्रम आयोजित करा रही हैं. वीसी के चैंबर के बाहर छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया और गाड़ी को घेर लिया. जब छात्र कुलगुरु की तरफ बढ़े तो सुरक्षाकर्मी छात्रों को हटाने लगे, फिर भी छात्र नहीं माने और गाड़ी का घेराव किया.

घटना का वीडियो वायरल

घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें छात्र सुरक्षाकर्मी से उलझते और गाड़ी के आगे प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुलपति पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही हैं. हालांकि, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *