जूली और दिलावर के बीच सियासी संग्राम, गौशालाओं में अनुदान संकट पर सरकार को घेरा, दिलावर का पलटवार: ‘कांग्रेस का मतलब कुशासन’

जूली और दिलावर के बीच सियासी संग्राम, गौशालाओं में अनुदान संकट पर सरकार को घेरा, दिलावर का पलटवार: ‘कांग्रेस का मतलब कुशासन’

प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और भाजपा सरकार के बीच जुबानी जंग खुलकर सामने आ गई है। एक ओर जूली ने पाली जिले के दौरे के दौरान राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए, वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

गुरुवार को पाली दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा खुद को हिंदू धर्म और गौमाता का रक्षक बताती है, उसी के शासन में गौवंश दाने-पानी के लिए मोहताज हो गया है। जूली ने श्री पिंजरापोल गौशाला का दौरा किया और वहां की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए गौमाता सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह गई है, जबकि वास्तविकता में गौशालाओं की हालत बेहद खराब है। जूली ने दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा का जाना तय है पहले राजस्थान से और फिर पूरे देश से।

गौशालाओं में अनुदान संकट पर सरकार को घेरा

जूली ने गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान में देरी को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह बड़ी विडंबना है कि प्रदेश के गौपालन मंत्री जोराmadanराम कुमावत स्वयं पाली जिले से आते हैं, लेकिन उनके ही क्षेत्र की गौशालाएं पिछले 4-5 महीनों से अनुदान के लिए तरस रही हैं।

समय पर अनुदान नहीं मिलने के कारण गौशालाओं के सामने चारे और पशुओं के भरण-पोषण का संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में वर्ष में 9 महीने तक अनुदान देने की व्यवस्था थी, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।

पाली जिले की स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए जूली ने कहा कि शहर में सीवरेज की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों पर बहता गंदा पानी न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि यह कई बीमारियों को भी जन्म दे रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नाक के नीचे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

जूली ने बाड़मेर रिफाइनरी परियोजना को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही रिफाइनरी में राजस्थान की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित की थी, लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 2023 में बिल पास होने के बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाकर टाल रही है और वास्तविक रूप से महिलाओं को उनका अधिकार देने की मंशा नहीं रखती।

दिलावर का पलटवार: ‘कांग्रेस का मतलब कुशासन’

टीकाराम जूली के आरोपों के बाद कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि कांग्रेस शासनकाल में किस तरह शोषण और उत्पीड़न का माहौल रहा। लावर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस के समय ऐसे दौर आए, जिन्हें लोग आज भी ‘अकाल’ के रूप में याद करते हैं। उन्होंने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी कांग्रेस नेतृत्व जनता के बीच सक्रिय नहीं रहा।

मदन दिलावर ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य 11 योजनाओं में प्रथम, 5 में द्वितीय और 9 योजनाओं में तृतीय स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि यह सब मजबूत वित्तीय प्रबंधन, बेहतर कानून व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन का परिणाम है।

दिलावर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान, युवा, महिला और मजदूर वर्ग के लिए लगातार काम कर रही है और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *