विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ ली समीक्षा बैठक

विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ ली समीक्षा बैठक
जयपुर, 26 मार्च।  विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिला कलक्टर लोकबंधु एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल सहित अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अजमेर जिले में संचालित विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर अलग-अलग चर्चा की। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यों में अपेक्षित गति लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश प्रदान किए।
बैठक के दौरान देवनानी ने नगीना बाग केसरबाग एवं ब्रह्मपुरी पुलिया की ऊंचाई बढ़ाकर पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आनासागर पुलिस चौकी भवन निर्माण के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृति शीघ्र जारी कर कार्य प्रारंभ करने पर जोर दिया। इसके साथ ही वरूण सागर एवं चौरसियावास तालाब के सौन्दर्यकरण के लिए तैयार की जा रही डीपीआर की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने रामसेतु के नीचे प्रस्तावित पार्किंग की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने इसे शीघ्र धरातल पर लाने के निर्देश दिए। इससे शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान हो सकेगा। कन्वेंशन सेंटर कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे निर्धारित समय सीमा में शुरू करने के निर्देश दिए। आनासागर एवं वरूण सागर झील में डी-सिल्टिंग कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत इसे शीघ्र पूरा करने को कहा।
कानून व्यवस्था, यातायात एवं पुलिस प्रशासन की समीक्षा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पीछे पुलिस लाइन स्थित बंद पड़े नाले को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। इससे जलभराव की समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने आनासागर पुलिस चौकी के निर्माण के लिए डीएमएफटी मद के स्थान पर अजमेर विकास प्राधिकरण से राशि आवंटित कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
 देवनानी ने यातायात के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने एवं आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि बढ़ती आबादी, वीआईपी मूवमेंट एवं जुलूस-शोभायात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
बैठक में बजट घोषणा में स्वीकृत माकड़वाली पुलिस चौकी के लिए भूमि आवंटन, हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के निर्माण कार्य की प्रगति, दरगाह संपर्क सड़क पर चौकी के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त नौसर, नागफणी, चौरसियावास एवं दरगाह संपर्क सड़क क्षेत्र में अतिक्रमण एवं शहर में अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message