सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने रखी फुटिया बांध रेजिंग व जिर्णोद्द्वार कार्यो की आधार शिला

सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने रखी फुटिया बांध रेजिंग व जिर्णोद्द्वार कार्यो की आधार शिला
पाली, 08 मार्च।  सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने आधार शिला रखी बांध जीर्णोद्वार से किसानों का जीवनस्तर सुधरेगा साथ फसल उत्पादन भी बढ़ेगा। राज्यपाल माथुर रविवार को जिले के बाली उपखण्ड के ग्राम बेडल में जलसंसाधन विभागीय लघु सिंचाई जलस्त्रोत फुटिया बांध रेजिंग व जीर्णोद्वार कार्यो की आधारशिला रखी।
आयोजित कार्यक्रम में सिक्किम राज्यपाल माथुर ने कहा बाली तहसील में फूटिया बांध जिर्णोद्धार एवं रेजिंग कार्य की बहुप्रतीक्षित मांग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जलसंसाधन मन्त्री सुरेश रावत के कुशल नेतृत्व में पूर्ण हो रही है, जिसका किसानों को परोक्ष फायदा मिलेगा और फसल उत्पादन से उनका जीवनस्तर बदलेगा।
बाली जलसंसाधन विभाग सहायक अभियंता रोहित चौधरी ने बताया प्रस्तावित फुटिया बांध जिर्णोद्धार एवं रेजिंग कार्य में बाध की ऊंचाई 0.60 मीटर बढ़ाई जाएगी इससे वर्तमान जलभराव क्षमता 93.00 एमसीएफटी से बढ़कर 120.05 एमसीएफटी होगी। बाध क्षमता बढ़ाये जाने से इसका सीसीए 565.22 हेक्टेयर से बढ़कर 710.97 हेक्टेयर हो जायेगा जिससे अतिरिक्त 145.45 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी।
आरएमसी नहर जिसकी वर्तमान लम्बाई 1860 मीटर है उसे बढ़ाकर 2860 मीटर की जायेगी। बांध में पानी की आवक को बढ़ाने के लिए पेरवा नाले से आने वाली फीडर को पक्का निर्मार्ण कार्य होगा,इससे व्यर्थ बहने वाला पानी सिंचाई उपयोग में आ सकेगा।
परियोजना तहत बाध ऊंचाई बढ़ाने,बांध जीर्णोद्वार एवं नहर निर्माण कार्य होने से कमाण्ड क्षेत्र ग्राम बेड़ल,श्री सेला एवं बाली उपखण्ड हजारों काश्तकारों की आजीविका सुदृढ होगी। कार्यक्रम में मंत्रोच्चार पर भूमि पूजन जीर्णोद्वार कार्यो की सिक्किम राज्यपाल व विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आधार शिला रखी।
कार्यक्रम में जलसंसाधन विभाग अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष परिहार, अधीक्षण अभियंता रामनारायण चौधरी, अधिशाषी अभियंता शंकरलाल राठौड़ व रोहित चौधरी बाली, कनिष्ठ अभियंता नीतू बाली, तहसीलदार जितेन्द्रसिंह राणावत, बाली पालिकाध्यक्ष भरत चौधरी, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष चक्रवृतिसिंह,गंगासिंह, गणपतसिंह, भोलारम, सज्जनसिंह सहित बड़ी तादाद में प्रबुद्धजन व ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *