पाली, 8 मार्च। वृंदावन वाटिका, उम्मेद मिल हाउसिंग सोसाइटी, पाली में माँ नाग्नेचिया योग एंड ज़ुम्बा क्लासेस द्वारा महिला दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उम्मेद मिल हाउसिंग सोसाइटी की महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया।
सोसाइटी आयोजक मुस्कान मूंदड़ा जी ने बताया कि कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम और ज़ुम्बा डांस सेशन शामिल थे, जो सभी को बहुत पसंद आए। शोभा दाधीच, चंद्रकांता परिहार व सोसायटी की महिला मंडल प्रमुख अनीता मूंदड़ा जी ने बताया कि इससे उन्हें शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में लाभ मिला। मां नाग्नेचिया योग एंड जुंबा क्लास की ट्रेनर पूर्णिमा मैम ने कहा, “योग जीवन का आधार है, और ऐसे कार्यक्रमों से हमारा समाज स्वस्थ बनेगा। “कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आने वाले दिनों में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।












