
पाली, 28 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अजमेर जिले की यात्रा पर है। इसके लिए पाली जिले से विभिन क्षेत्रो पाली सोजत ओर मारवाड़ जंक्शन से लाभार्थियों की बसे सुबह से रवाना होना प्रारम्भ हो गयी थी। उनके लिये पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाये की गई। पाली जिले से लगभग एक सौ पंद्रह बस जिनमें पांच हजार लाभार्थी अजमेर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए है।

साथ ही कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लाईव दिखाया जायेगा। जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने इसकी व्यवस्थाओं के लिये आदेश जारी किये थे। आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार / राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले जिले के लगभग पांच हजार (विधानसभा सोजत से तीन हजार, मारवाड़ जंक्शन एवं पाली प्रत्येक से एक हजार) लाभार्थी भाग ले रहे है।













