प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण

प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण
पाली, 27 फरवरी।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी ने राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, पाली में संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया।
सचिव भाटी ने सखी वन स्टॉप सेन्टर पर पीड़िताओं के लिये आवासीय सुविधाओं इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। केन्द्र में घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए अस्थाई आवास की सुविधा उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टॉप सेन्टर के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। केन्द्र पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा में पाया गया कि केन्द्र द्वारा सक्रिय व प्रभावी रूप से कार्य किया जा रहा है। सेन्टर पर सहायता के लिए पीड़ित महिलाओं को प्रदान की गई सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
काउंसलिंग के लिए पीड़ित महिला को हर संभव सहायता प्रदान करने एवं विधिक सहायता अपेक्षित होने पर निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्राधिकरण को आवेदन पत्र प्रेषित किये जाने के संबंध में सचिव भाटी द्वारा निर्देश दिये गये। वन स्टॉप सेन्टर के विभिन्न रजिस्टरों एवं पत्रावलियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। विगत माह के आंकडे एकत्रित किए। निरीक्षण के दौरान प्रबन्धक देवी बामणिया, सोनिया जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *