प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 फरवरी को अजमेर दौरा, 23,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 फरवरी को अजमेर दौरा, 23,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे राजस्थान में करीब 23,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अजमेर की धरती से प्रधानमंत्री राज्य को “अभूतपूर्व विकास कार्यों का पैकेज” देंगे। इन परियोजनाओं में आधारभूत संरचना, जनकल्याण और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई नए कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी, साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ‘रोजगार उत्सव’ का आयोजन भी होगा, जिसमें 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य सरकार के “विकसित राजस्थान” के संकल्प को और मजबूती देगा तथा प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *