IND vs AFG Semi-Final: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, अफगानिस्तान का 311 रन का लक्ष्य लगा बौना

IND vs AFG Semi-Final: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, अफगानिस्तान का 311 रन का लक्ष्य लगा बौना

वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में शानदार पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन स्कोर किए. वैभव की इस पारी के बाद अफगानिस्तान का दिया हुआ 311 रनों का लक्ष्य भी छोटा लगने लगा.

मुकाबले में वैभव के ऊपर काफी कुछ टिका हुआ था. 300 रन से बड़ा लक्ष्य होने के बाद ही इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि अगर मुकाबले में वैभव का बल्ला चलता है, तो टीम इंडिया के लिए जीत काफी आसान हो सकती है. ओपनिंग पर उतरे वैभव शतक तक तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन शानदार पारी के साथ अपना काम कर गए

Vaibhav Suryavanshi Named India Captain For Crucial Series Ahead Of U19  World Cup 2026 | Cricket News

रन चेज में ओपनिंग पर उतरे वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में वैभव ने 68 रनों का और आरोन ने 21 रनों का योगदान दिया. इस साझेदारी के साथ टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिल गई. गौर करने वाली बात यह है कि भारत ने 10 ओवर से पहले ही 90 रन का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था

मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बोर्ड पर लगाए. इस दौरान टीम के लिए फैसल शिनोजादा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रन बनाए. इसके अलावा उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 101* रन स्कोर किए.

इसके अलावा ओपनिंग पर उतरे उस्मान सादात अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने 70 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर टीम को ठीक शुरुआत दिलाने में मदद की. वहीं इस दौरान भारत के लिए दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए. अब देखना दिलचस्प होगा कि चेज में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है. इस दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीम 06 फरवरी, शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *