अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया, आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी की मदद से भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 310 रन बनाए। जवाब में भारत के लिए आरोन ने शतक लगाया, जबकि वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 41.1 ओवर में तीन विकेट पर 311 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
![]()












