अधिकारियों के सामने जमीन पर बैठे विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पानी के लिए धरना, लंबे समय से पानी की समस्या

अधिकारियों के सामने जमीन पर बैठे विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पानी के लिए धरना, लंबे समय से पानी की समस्या

शिव विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी की समस्या को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचे और जलदाय विभाग कार्यालय में अधिकारियों के सामने धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, विधायक भाटी जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता परशुराम वर्मा से पानी की समस्या को लेकर बातचीत करने पहुंचे थे। जब उन्हें समस्या के स्थायी समाधान को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कुर्सी छोड़ दी और अधिकारी के सामने जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पानी की समस्या का समाधान सुनिश्चित नहीं किया जाएगा, वे धरने से नहीं उठेंगे। इस दौरान अधिकारी विधायक को बार-बार कुर्सी पर बैठने के लिए मनाते रहे, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

बाड़मेर: पानी की समस्या से तंग आकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अधिकारी  के सामने जमीन पर बैठकर धरना दिया - The Khatak

बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र के हरसानी गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव के लोग पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्रामीणों ने रैली निकालकर बाजार बंद कराया। ग्रामीणों की पीड़ा को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी दोपहर बाद बाड़मेर स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे थे

विधायक भाटी ने अधिकारियों से लिखित में यह आश्वासन देने की मांग की कि किन-किन स्थानों पर और कितने दिनों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि एक साल में भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, तो इसका जवाब जनता को कौन देगा।

विधायक ने कहा कि वे पिछले एक वर्ष से लगातार पानी की समस्या को लेकर विभाग को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पाइपलाइन नहीं बिछाई जा रही है और गांव के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आंखों में आंसू हैं और हालात बेहद गंभीर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *