उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल; सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज मौजूद

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल; सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज मौजूद

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे. इसके साथ ही इस दौरान बीजेपी के सीनियर नेता पीयूष गोयल और विनोद तावड़े भी मौजूद रहे. सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम उनके प्रस्तावक बने

पंकज चौधरी ने 4 सेट में नामांकन दाखिल किया. महाराजगंज जिले से बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता लखनऊ एयरपोर्ट के साथ ही पार्टी दफ्तर पर पहले से ही मौजूद थे. बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के यूपी बीजेपी का अगला अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है

पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं. वह 7 बार से संसद के सदस्य हैं. अगर उन्हें यूपी बीजेपी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है तो इससे पार्टी को काफी फायदा पहुंच सकता है. वो अभी मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा रविवार (14 दिसंबर) को लखनऊ में किए जाने की संभावना है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यूपी बीजेपी के अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *