राजस्थान में बढने लगी ठंड; माउंट आबू में रिकॉर्ड गिरावट, तापमान 1°C तक गिरा, अन्य जिलों में भी बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में बढने लगी ठंड; माउंट आबू में रिकॉर्ड गिरावट, तापमान 1°C तक गिरा, अन्य जिलों में भी बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में सर्दी का असर तेज़ हो रहा हे जिससे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट तथा कई इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. इस बीच, प्रदेश के इकलौते पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में ठंड ने अपना सबसे तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है

सिरोही जिले के माउंट आबू में मंगलवार की रात सर्दी अपने चरम पर पहुंच गई. शहर का न्यूनतम तापमान अचानक 8 डिग्री की गिरावट के साथ मात्र 4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा. वहीं, अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर पर तापमान और भी नीचे गिरकर मात्र 1°C दर्ज किया गया. तापमान में आई इस रिकॉर्ड गिरावट ने सैलानियों के लिए इस सीजन का मजा दोगुना कर दिया है,लेकिन लोगों को ठिठुरन का अहसास भी होने लगा है. जिसके चलते घरों के बाहर लोगों को अलाव का जलाकर हाथ सेंकते हुए देखा गया है

Mount Abu Temperature: राजस्थान के माउंट आबू में कहर परबा रही ठंड, सिर्फ 4  दिनों में इतना लुढ़क गया पारा | Cold is wreaking havoc in Rajasthan's Mount  Abu sirohi, mercury dropped

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अजमेर में 11.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 12.4, अलवर में 10.0 डिग्री, जयपुर में 13.6 डिग्री, पिलानी में 9.5 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री, कोटा में 14.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.7 डिग्री, बाड़मेर में 18.1 डिग्री, जैसलमेर में 15.6 डिग्री, जोधपुर में 12.3 डिग्री, बीकानेर में 14.2 डिग्री, चूरू में 9.3 डिग्री और श्री गंगानगर में 12.0 डिग्री, नागौर में 8.3 डिग्री, जालौर में 11.4 डिग्री, सिरोही में 8.1 डिग्री, करोली में 10.3 डिग्री और दौसा में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होगी. मौसम विभाग ने आगामी दो दिन 11 और 12 नवम्बर को टोंक जिले के साथ ही सीकर जिले में अगले पांच दिन तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *