कैंपर सवार बदमाशों ने बस ड्राइवर के सिर पर तानी बंदूक, 5 हजार रुपए रंगदारी मांगी, आरोपियों की तलाश शुरू

कैंपर सवार बदमाशों ने बस ड्राइवर के सिर पर तानी बंदूक, 5 हजार रुपए रंगदारी मांगी, आरोपियों की तलाश शुरू

जोधपुर में बोलेरो कैम्पर में सवार होकर आए बदमाशों ने बस को बीच सड़क पर रुकवा लिया। फिर हवाई फायर किया। बदमाश बस ड्राइवर से हर महीने पैसे देने की मांग की। घटना जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के देड़ा गांव की सरहद की है। एसपी भोपाल सिंह लखावत ने बताया- गुरुवार रात 9:00 बजे के करीब शेरगढ़ थाना क्षेत्र के शेखाला के पास देड़ा गांव की सरहद पर घटना हुई है। बस को कैंपर में सवार होकर आए बुद्धसिंह ने रुकवाया।

बस में चढ़ते ही बदमाश ने ड्राइवर के सिर पर बंदूक तान दी।

ड्राइवर और कंडक्टर से रूट पर बस चलाने के बदले हर महीने पैसे देने की मांग की। आरोपी धमकाकर चले गए। थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि बस मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है। थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि जैसलमेर के बड़ौदा गांव निवासी बस मालिक गणपत सिंह ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया- मेरी बस जैसलमेर से दिल्ली जा रही थी। बस में ड्राइवर हनीफ, स्टाफ सखी मोहम्मद और कंडक्टर इरफान खान आगे बैठे थे।

6 नवंबर की रात 8:50 पर शेरगढ़ थाना क्षेत्र के देड़ा गांव की सरहद पर पहुंचे। तभी एक सफेद रंग की कैम्पर गाड़ी ने बस को रुकवा लिया। दो लड़के कैम्पर से उतरे। एक के पास बंदूक थी। उन्होंने पहले हवाई फायर किया। फिर बस में चढ़कर पैसों के लिए धमकाया। हर महीने 5 हजार रुपए देने की मांग की। जान से मारने की धमकी दी। तीनों लोगों पर बंदूक तानकर बस के बाहर फायर की गोलियों के खोखे दिखाए। स्टाफ को थप्पड़ मारे। सवारियों को भी धमकाया।

घटना के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। इस दौरान कैम्पर में अन्य दो तीन बदमाश और थे। जो सड़क पर बस के आगे पीछे घूमकर कह रहे थे कि बस में आग लगा दो। बस मालिक गणपत सिंह के अनुसार आरोपियों ने बंदूक के अंदर से खोखा निकाला और कहा- देख लो कल इस रास्ते आए तो जिन्दा नहीं छोड़ेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *