जोधपुर में बड़ा सड़क हादसा; 18 लोगों के मौत, टेंपो ट्रैवलर व ट्रक की टक्कर

जोधपुर में बड़ा सड़क हादसा; 18 लोगों के मौत, टेंपो ट्रैवलर व ट्रक की टक्कर

भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक टूरिस्ट बस (टेंपो ट्रैवलर) सड़क पर खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी. इस हादसे में 18 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया यह हादसा जोधपुर में फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में हुआ है. जहां पर बीकानेर में कोलायत दर्शन करके श्रद्धालु टेंपो ट्रैवलर (टूरिस्ट बस) से सूरसागर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बस मतोड़ा में भारत माला एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी. थानाधिकारी अमानाराम ने इस भीषण हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टि की है 3-4 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. जिन्हें एमडीएम अस्पताल में लाया गया है

फलोदी में बड़ा हादसा, एक्सप्रेसवे पर टेंपो ट्रैवलर खड़े ट्रक से टकराई, 15  लोगों की मौत

सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश, एमडीएम सुपरिंटेंडेंट विकास राजपुरोहित और तमाम अधिकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मौजूद हैं हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि फलोदी के मतोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. सीएम शर्मा ने फ़ोन पर कलेक्टर और एसपी से बात करके तुरंत ग्रीनकोरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं

Phalodi Road Accident Photos; Driver Died In Bus Scorpio Car Collision |  प्राइवेट बस से भिड़ी स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े: दामाद ने मौके पर दम तोड़ा,  ससुर जोधपुर रेफर; शादी ...

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स पर लिखा, “मुझे पटना में अभी समाचार मिला है कि फलोदी के मातोडा में सड़क हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हुई है. यह सुनकर मन बेहद दुखी है

BIG BREAKING: खड़े ट्रक में जा घुसा यात्रियों से भरा ट्रैवलर, 18 की दर्दनाक मौत

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *