तेज रफ्तार थार ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार थार ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

नेशनल हाईवे-52 पर बुधवार सुबह करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई यह दुर्घटना जयपुर से सटे चौमूं में रामपुरा पुलिया के पास हुई तेज रफ्तार थार (Thar) ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए सामने से आ रही 3 मोटरसाइकिलों को एक के बाद एक टक्कर मार दी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. चौमूं थाने के थानाधिकारी (SHO) प्रदीप शर्मा तत्काल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. SHO प्रदीप शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया, ‘रामपुरा पुलिया के पास एक थार एसयूवी द्वारा तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने की सूचना मिली थी. घटनास्थल पर चार लोगों के शव बरामद हुए. वैधानिक प्रक्रिया के तहत, एक मृतक का शव चौमूं के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि तीन अन्य मृतकों के शवों को जयपुर के कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है. मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है

Chomu Road Accident: राजस्थान में तेज रफ्तार थार ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, खाटूश्यामजी से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौके पर दर्दनाक मौत

पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं. थार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस कारण हुआ—लापरवाही, तेज रफ्तार या नशे की हालत में ड्राइविंग. मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया भी चल रही है

चश्मदीदों के अनुसार, थार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद तीनों बाइक पर सवार कुल 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस भयावह घटना के बाद, आरोपी थार ड्राइवर अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर तुरंत फरार हो गया इस हादसे ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग के सामने इन प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *