बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा: निजी बस और बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा: निजी बस और बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

 बाड़मेर जिले के नेशनल हाईवे 68 पर मेडिकल कॉलेज के पास दमानियों की ढाणी स्कूल के समीप एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. भाडखा से बाड़मेर की ओर जा रही एक निजी बस और बाड़मेर से भाडखा की ओर जा रही बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. घायल को तुरंत बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. ग्रामीण थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत के कारण यह हादसा हुआ.

पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा.

 

यह भी पढ़ें-

जयपुर में सिलेंडर फटने से बिल्डिंग गिरी, 1 की मौत: तेज धमाके के साथ ही दो विस्फोट, पहली मंजिल से नीचे आकर गिरा हलवाई

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Sanchal News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट सांचल न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, चुनाव 2025 और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *