भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को प्रोत्साहन दे रहे हैं। स्वदेशी केवल एक नारा नहीं बल्कि भारतीयों का संकल्प और जीवन पद्धति है। रावत ने कहा कि स्वदेशी हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। जब भारत आत्मनिर्भर होगा, तभी वह विकसित राष्ट्र बन सकेगा।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का आह्वान किया है। यह अभियान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। इस अवसर पर स्वदेशी अपनाने के स्टिकर और लोगो का विमोचन भी किया गया।
रावत ने कहा कि आदर्श लोकमान्य तिलक, अरबिंदो और महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वदेशी को जन आंदोलन बनाया था। स्वतंत्रता के बाद पश्चिमी अर्थव्यवस्था अपनाने से स्थानीय उद्योग कमजोर हुए। वर्ष 1964 में श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने स्वदेशी चेतना को पुनर्जीवित किया और आर्थिक आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों के माध्यम से स्वदेशी को नई दिशा दी है।

अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ 25 सितंबर से प्रारंभ हुआ है, जो 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। 1 से 30 नवंबर: स्वदेशी रील्स प्रतियोगिता, ऑनलाइन क्विज़, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 16 से 30 अक्टूबर: महिला एवं युवा सम्मेलन होंगे। 1 से 15 नवंबर: व्यापारियों, लघु उद्योगों और प्रोफेशनल्स के सम्मेलन होंगे। 16 से 30 नवंबर: स्वदेशी मेले आयोजित होंगे। 1 से 25 दिसंबर: घर-घर संपर्क अभियान और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा निकाली जाएगी। रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे और हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
और पढ़ें…
जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, हमें यह विश्वास बनाए रखना है, सीएम डॉ. यादव
CM मोहन यादव ने दिए मुफ्त इलाज के निर्देश, किडनी खराब होने से नागपुर में नौ बच्चे भर्ती
भोपाल के दवा बाजार में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने छापेमारी, प्रतिबंधित कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और ANF की 80 बॉटल्स की जब्त
छिंदवाड़ा के एक और बच्चे की किडनी फेल होने से मौत, मध्य प्रदेश में कुल 19 बच्चों की मौत
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Sanchal News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट सांचल न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, चुनाव 2025 और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें











