पाली, 24 मई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत 25 व 26 मई को पाली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित यात्रा कार्यक्रमानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत 25 मई सोमवार को प्रातः 08 बजे ब्यावर से प्रस्थान कर दोपहर 01ः30 बजे सिरियारी (पाली) पहुंचेंगे, जहाँ वे आचार्य भिक्षु...
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का आगाज सोमवार से, 25 मई से 5 जून तक होंगे विविध आयोजन, जल संरक्षण करने का देंगे संदेश
पाली, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” का शुभारंभ सोमवार से किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में विभिन्न जन-जागरूकता एवं जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 25 मई से 5 जून 2026 तक...
पाली जिले में दर्जनों पशु चिकित्सालयों को मिलेंगे नए भवन, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया वर्चुअली शिलान्यास
पाली/ 24 मई। विधानसभा क्षेत्र के सोनाई मांझी गांव में रविवार को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम ने गांव और आस-पास के क्षेत्र के विकास के लिए...
सुमेरपुर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने की जनसुनवाई आमजन और बुजुर्गों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
सुमेरपुर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्र के आमजन, बुजुर्गों और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने पेयजल, सड़क, बिजली, सफाई, राजस्व और अन्य जनहित से जुड़े कई मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। कुमावत ने संबंधित...
पाली सांसद पी.पी. चौधरी चौथी बार संसद रत्न पुरस्कार-2026 से होंगे सम्मानित
जोधपुर। पाली सांसद एवं 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी को उनकी उत्कृष्ट संसदीय कार्यशैली एवं 18वीं लोकसभा में सक्रिय सहभागिता के लिए चौथी बार "संसद रत्न पुरस्कार-2026" (16वां संस्करण) हेतु चयनित किया गया है। उन्हें संसदीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर "ओवरऑल...
होनहार विद्यार्थी का हुआ सम्मान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के हाथों से मिला पुरस्कार, शिक्षित बन देश प्रदेश का नाम रोशन करें – दिलावर
पाली, 24 मई। शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर रविवार को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने गोल निबड़ा स्थित शनिधाम में बाबा साहेब प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरूस्कार वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को जीवन में शिक्षित बनकर आगे बढकर देश प्रदेश की सेवा करने का आहा्न...
सुमेरपुर में सफाई निरीक्षण बना विवाद का कारण वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों ने निरीक्षण टीम को घेरा, बोले- “पहले गंदगी हटाओ, फिर फोटो खिंचवाओ”
सुमेरपुर में चल रहे “स्वस्थ भारत अभियान” के तहत नगर पालिका और जयपुर से आई निरीक्षण टीम बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकली, लेकिन देव नगरी कुम्हारों का वास क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान माहौल अचानक गरमा गया। स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद ने टीम पर...
पेट्रोल-डीजल की महंगाई का बड़ा असर, अब ट्रक भाड़ा बढ़ने से बढ़ेंगे रोजमर्रा के सामान के दाम
देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने माल ढुलाई के भाड़े में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इसका सीधा असर सब्जी, अनाज, दवाइयों और रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर देखने...
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दावा
Abhijeet Dipke ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अकाउंट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस नहीं मिल रहा है। अभिजीत दिपके ने Meta को टैग करते हुए लिखा: “मेरे...
पीएम मोदी के झालमुड़ी विक्रेता को मिली सुरक्षा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल का दावा
पश्चिम बंगाल के Jhargram से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिस झालमुड़ी विक्रेता के यहां प्रधानमंत्री Narendra Modi ने चुनावी दौरे के दौरान रुककर झालमुड़ी खाई थी, अब उसी दुकानदार को कथित तौर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल मिल रहे हैं। झालमुड़ी विक्रेता विक्रम साहू...













