राजस्थान में 44 डिग्री पहुंचा पारा; बदला स्कूलों का टाइम, हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान में 44 डिग्री पहुंचा पारा; बदला स्कूलों का टाइम, हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में इस समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे बने हुए हैं और दोपहर होते ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में हालात ज्यादा गंभीर बने हुए हैं.

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है. राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है. आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

हीटवेव की चेतावनी

अगले 3 से 4 दिनों तक पश्चिमी और उत्तर पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलने के आसार हैं. उत्तर पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर पारा 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने जिलावार हीटवेव चेतावनी जारी की है.

आंधी और हल्की बारिश की संभावना

25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में तथा 26 से 28 अप्रैल के बीच पश्चिमी और उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है. कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने के आसार भी हैं.

स्कूलों का समय बदला

गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. जयपुर कोटा चित्तौड़गढ़ जैसलमेर और दौसा में बच्चों को राहत देने के लिए सुबह की शिफ्ट में कक्षाएं चलेंगी. कोटा में 12वीं कक्षा का समय सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक कर दिया गया है. दौसा में 8वीं कक्षा तक के लिए 24 अप्रैल से 2 मई तक समय सुबह 7.30 से 12 बजे रहेगा. जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में भी 8वीं तक के बच्चों का समय सुबह 7.30 से 12 बजे तक तय किया गया है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *