निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, वार्ड 55 के प्रत्याशी राकेश प्रजापत भाजपा में शामिल

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, वार्ड 55 के प्रत्याशी राकेश प्रजापत भाजपा में शामिल

पाली। निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस को शुक्रवार को एक और झटका लगा। शहर के वार्ड संख्या 55 से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश प्रजापत ने भाजपा ज्वॉइन कर ली और भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित को समर्थन देने का ऐलान किया।

दरअसल, इस वार्ड से पहले ही जुगल किशोर प्रजापत और जगदीश अपने नामांकन वापस ले चुके हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर थी। कांग्रेस प्रत्याशी राकेश प्रजापत ने निर्धारित समय तक अपना नामांकन वापस नहीं लिया था। ऐसे में ईवीएम पर इस वार्ड से भाजपा के जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित और कांग्रेस के राकेश प्रजापत दोनों के नाम मौजूद रहेंगे।

शुक्रवार को राकेश प्रजापत भाजपा के पूर्व विधायक के घर पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी और पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान राकेश प्रजापत ने भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित को समर्थन देने की बात कही।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप- डराकर लिया समर्थन

मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने आरोप लगाया कि वार्ड संख्या 55 के कांग्रेस प्रत्याशी को डरा-धमकाकर समर्थन लिया गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या जैसा बताते हुए मामले की शिकायत करने की बात कही।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *