बाली नगरपालिका चुनाव की तस्वीर साफ, 74 प्रत्याशी मैदान में

बाली नगरपालिका चुनाव की तस्वीर साफ, 74 प्रत्याशी मैदान में

बाली। नगरपालिका चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिन्ह मिलते ही अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में उतर गए हैं। बाली नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 74 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में प्रचार अभियान तेज करेंगे। प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं से संपर्क, जनसंपर्क और बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

महिला अनारक्षित है अध्यक्ष की सीट

बाली नगरपालिका अध्यक्ष का पद महिला अनारक्षित रखा गया है। वार्ड पार्षदों के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 14 सितंबर को मतगणना की जाएगी।

पार्षद चुनाव के परिणाम के बाद नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया होगी। 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

अब चुनाव चिन्ह मिलने के बाद बाली में चुनावी मुकाबला पूरी तरह रंग में आने की उम्मीद है। प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *