मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैम्प कार्यालय में आमजन और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैम्प कार्यालय में आमजन और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के सांगानेर स्थित अपने कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का संवेदनशीलता तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित करना सरकार का संकल्प है।

Image

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के विश्वास और सहयोग से राज्य सरकार विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन को सुशासन का बेहतर अनुभव मिले।

Image

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनभागीदारी और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य निर्धारित समय में हासिल किया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *