जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ‘मन की बात’, वोकल फॉर लोकल और हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ‘मन की बात’, वोकल फॉर लोकल और हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के प्रताप नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वोकल फॉर लोकल और खादी अपनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों और खादी को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मजबूती मिलेगी तथा विकसित भारत के निर्माण को गति मिलेगी।

Image

पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संदेश

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने, ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है।

Image

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व में भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

Image

जनजातीय समाज और आमजन से किया संवाद

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रताप नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में जनजातीय समाज की महिलाओं और आमजन से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज, महिलाओं, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनभागीदारी और जनविश्वास के बल पर विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *