AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा BJP में शामिल, अशोक मित्तल ने ED छापे के 10वें दिन भाजपा जॉइन की

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा BJP में शामिल, अशोक मित्तल ने ED छापे के 10वें दिन भाजपा जॉइन की

राज्य सभा में सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. राघव चड्ढा ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस काफ्रेंस कर ये स्पष्ट किया हम, राज्य सभा में आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सदस्य संविधान के प्रावधानों के मुताबिक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. राघव चड्ढा समेत अन्य राज्यसभा सांसदों के ऐलान पर आम आदमी पार्टी ने हमला बोला है. बीजेपी ने राघव चड्ढा के फैसले का स्वागत किया है. वहीं कांग्रेस ने AAP को घेरते हुए अलर्ट भी किया

इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल को शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। - Dainik Bhaskar

राघव ने बताया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चेयरमैन हैं और जालंधर में उनके घर 10 दिन पहले (15 अप्रैल) को ED ने छापेमारी की थी।

बाकी चार सांसद अभी सामने नहीं आए हैं। स्वाति मालीवाल ने पोस्ट करके कहा- मैं इटानगर में हूं। शाम को दिल्ली लौटकर बात करूंगी। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं।

राघव चड्‌ढा से पहले 35 नेता छोड़ चुके AAP, इनमें सबसे ज्यादा 20 पंजाब के

राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पहले नेता नहीं हैं। AAP की स्थापना से लेकर अब तक 35 बड़े नेता इस पार्टी से किनारा कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 नेता पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। AAP छोड़ने वाले प्रमुख चेहरों में कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *