पाली,26 मार्च। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के पावन पर्व पर हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री सांई धाम मंदिर में श्री शिर्डी बाबा की मूर्ति का सांई भक्तो के द्वारा परम्परानुसार विशेष श्रृंगार कर विधि विधान के साथ अखंड परायण के साथ कांकड आरती कर पूजा अर्चना की।
श्री शिरडी सांई बाबा उत्सव सोसायटी समिति के प्रवक्ता दिनेश दवे ने बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर समूचे मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया जिससे रात्रि में मंदिर जगमगा उठा। समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अरोड़ा ने बताया कि आरती के पश्चात सांई भक्तो ने श्री साई धाम मंदिर के ऊपर पूजा अर्चना कर ध्वजा चढा कर सांई भक्तो ने सामुहिक रूप से स्वर सबका मालिक एक का जयकारा लगाकर जयघोष किया। तत्पश्चात सांई भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। सांयकालीन साईं बाबा सेवा संस्थान द्वारा परम्परानुसार ललित भाटी के सानिध्य में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में समिति संरक्षक सरला अरोड़ा,अध्यक्ष श्याम सुंदर अरोड़ा, सचिव एडवोकेट सूर्यप्रकाश व्यास, एडवोकेट अशोक अरोडा, प्रवक्ता दिनेश दवे, गजेंद्रसिंह सोलंकी, संपत अरोड़ा, तरुण शर्मा, उमादेवी अरोडा, नीलम, पुजारी ललित गुप्ता, विक्रम राव, ललित प्रजापत आदि भक्तजन मौजूद रहे।






