अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ASMITA लीग का आयोजन 8 मार्च को

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ASMITA लीग का आयोजन 8 मार्च को
पाली, 05 मार्च।  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) League का आयोजन 08 मार्च 2026 को श्री बांगड़ स्टेडियम में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों में आयोजित होंगी, जिनमें 13 वर्ष से कम आयु वर्ग, 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। इन वर्गों के प्रतिभागियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इसके साथ ही प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन और मनोरंजन के लिए (रस्साकशी-नॉन कम्पिटेटिव) जैसे मनोरंजक खेल का भी आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महिलाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करने तथा उनके आत्मविश्वास और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *