जयपुर के गांधी नगर के पास असामाजिक तत्वों ने मुहूर्त से पहले ही होलिका में आग लगा दी. स्कूटर पर आए दो शरारती युवकों ने होलिका में आग लगा दी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई
पाली सुमेरपुर के शीतला चोंक में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोगो ने पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की. होलिका दहन से पूर्व शीतला चोंक पर केबिनेट मंत्री जीतराम कुमावत की अगुवाई मे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन कराया गया

बालोतरा में शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया. ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विधिविधान के साथ होलिका दहन किया गया. किसान लोगों ने होलीका दहन के बाद उसकी लपटों में नई फसल को प्रसाद के रूप में चढ़ा कर भोग लगाया गया. वहीं महिलाओं ने भी होलिका की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की. देर रात तक गांव-गलियों में चंग के साथ युवाओं की टोलियां फाग गाती हुई दिखाई दी. वही बुजुर्ग व युवाओं की टोलियों ने समाज के नवजात बच्चो की बुरी नजर से बचने के लिए ढूंढ का आयोजन किया गया
बीकानेर में होलिका दहन का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं-बच्चों समेत सभी लोगों ने धूम-धाम से होलिका दहन में हिस्सा लिया
श्रीगंगानगर जिले में आज देर शाम आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए. सादुलशहर के व्यापार मंडल परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे. श्रद्धालुओं ने परंपरानुसार परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर जंग धमाल का भी आयोजन हुआ, जिसने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया. जिलेभर में अलग-अलग मुहूर्त के अनुसार मध्य रात्रि तक कई स्थानों पर होलिका दहन के कार्यक्रम जारी रहेंगे









