टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शिवम दुबे के वो 2 चौके कर गए काम, सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को रौंदा

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शिवम दुबे के वो 2 चौके कर गए काम, सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को रौंदा

भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है. दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के बाद भारत सेमीफाइनल में जाने वाला चौथा और आखिरी देश बन गया है. टीम इंडिया ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर टी20 में सबसे बड़े सफल रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है. वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 195 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम ने 4 गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल छठी बार है जब भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

जब सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन फ्लॉप साबित हुए, वहां संजू सैमसन ने कमान संभालते हुए 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. सैमसन ने इस ऐतिहासिक पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए.

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों का लक्ष्य हासिल करके ईडन गार्डन्स में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 में सबसे बड़ा रन चेज 158 रनों का था. वह कीर्तिमान भी भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ स्थापित किया था.

भारत की इस जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव से लेकर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की छोटी-छोटी  पारियों का भी योगदान रहा, लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी जो शुरू से लेकर अंत तक पिच पर खड़ा रहा, उसका नाम संजू सैमसन रहा.

आखिरी 2 ओवरों में भारत को 17 रन बनाने थे. 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या 17 के स्कोर पर आउट हो गए. मुश्किलें बढ़ने लगी थीं, लेकिन तभी शिवम दुबे ने आकर 3 गेंदों के भीतर 2 चौके लगा दिए. इन 2 चौकों ने ना केवल संजू सैमसन पर से दबाव को कम किया बल्कि वेस्टइंडीज को मैच में वापसी करने से भी रोका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *