प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार
जयपुर, 1 मार्च।  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाने पर सिंधी समाज ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे सिंधी समाज की आस्था एवं सांस्कृतिक गौरव के प्रति सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे समाज में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण निर्मित हुआ है।
इसी क्रम में चेटीचंड महोत्सव को व्यापक, वृहद एवं सर्वसमाज की सहभागिता के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक मनाने के उद्देश्य से दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में माननीय विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजन को भव्य स्वरूप देने की कार्ययोजना तैयार की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि चेटीचंड महोत्सव सर्वसमाज की सहभागिता के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए तथा शोभायात्रा, झांकियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अनुशासन, सुरक्षा एवं समन्वय का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसमें आगामी 19 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय चेटीचंड मेले की रूपरेखा पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट झूलेलाल धाम की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
Image
ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी ने बताया कि इस आयोजन को समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपरा एवं धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा।
बैठक में सिंधी समाज की धार्मिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित झांकियाँ सजाकर लाने वाली संस्थाएँ, पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को ऎतिहासिक एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान पूज्य झूलेलाल साहिब एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के समक्ष सामूहिक रूप से फाग महोत्सव मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message